बड़ी खबर-: सातवीं कक्षा के परीक्षा पेपर में कश्मीर को बताया अलग देश, विवाद बढ़ने पर कहीं यह बात

कश्मीर को लेकर बिहार से विवादित मामला सामने आया है| जहां किशनगंज जिले के एक स्कूल में सातवीं कक्षा की परीक्षा के पेपर में कश्मीर को अलग देश बताया गया है| जब इस मामले पर विवाद बढ़ा तो स्कूल के हेड टीचर एस के दास ने कहा कि यह मानवीय भूल है| उन्हें यह बात बिहार शिक्षा बोर्ड के माध्यम से पता चली है|


सवाल पूछना था कि कश्मीर के लोगों को क्या कहा जाता है, गलती से पूछा गया कि कश्मीर देश के लोगों को क्या कहा जाता है?
बताते चलें कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा आयोजित की गई कक्षा सातवीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में सवाल पूछा गया कि नीचे दिए गए देशों के लोगों को क्या कहते हैं| चार विकल्प दिए गए जिसमें चीन, नेपाल, इंग्लैंड और भारत के साथ कश्मीर का विकल्प भी दिया गया था|
कश्मीर को अलग देश बताए जाने पर भाजपा ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है| प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि प्रश्न बताते हैं कि बिहार सरकार के सरकारी पदाधिकारी और बिहार सरकारी कश्मीर को भारत का अंग नहीं मानती है| इसका सबूत सातवीं कक्षा का बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का प्रश्न पत्र है जो बच्चों के दिमाग में यह डालने का काम कर रहा है कि जिस प्रकार चीन, इंग्लैंड, भारत, नेपाल एक देश है, उसी प्रकार कश्मीर भी एक राष्ट्र है|