बड़ी खबर -: यहां 7 साल के भाई ने 1 साल की बहन पर चलाई गोली, मौत

यह दिल दहला देने वाली खबर अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य से सामने आई है| यहां इस बार गोलीबारी की वजह से 1 साल की बच्ची की मौत हो गई|
जानकारी के अनुसार, फ्लोरिडा के एक मोटल में रविवार को 8 साल के एक लड़के ने गलती से गोली चलाकर 1 साल की बच्ची की हत्या कर दी, वही 2 साल की बच्ची को घायल कर दिया| एस्केंबिया काउंटी शेरिफ चिप सीमन्स ने सोमवार को एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि लड़के के पिता ने बंदूक को उसके पेंसाकोला मोटल के कमरे की कोठरी में छिपा कर छोड़ दिया था| कमरे के बाहर निकलने के बाद उनके बेटे ने उसे ढूंढ लिया और एक राउंड फायर किया| जिससे बच्ची की मौत हो गई|
जानकारी के अनुसार, 2 साल की बच्ची के ठीक होने की उम्मीद है| सिमंस ने कहा कि लड़की के पिता कमरे में लौट आए और बंदूक ले ली| जांचकर्ताओं का मानना है कि पिता ड्रग्स के नशे में था| पिता पर हत्या का आरोप लगाया गया हैं| वही नाबालिक के नजदीक गोली चलने की वजह से हुई चोट लगने या घायल होने की घटना और सबूतों के साथ छेड़छाड़ करने के अपराध में पिता को गिरफ्तार किया गया| सिमंस ने कहा कि पिता को 41,000 अमेरिकी डॉलर के बांड पर रिहा कर दिया गया है|