बड़ी खबर -: महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच राज्यपाल कोश्यारी कोरोना संक्रमित

मुंबई| महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कोरोना संक्रमित हो गए हैं और बुधवार को सुबह उन्हें दक्षिण मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया| कोश्यारी ने ट्वीट करके यह जानकारी साझा की है कि ‘मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गया हूं| मुझे कोरोना की हल्के लक्षण है| हालांकि एहतियात के तौर पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया है|’
जानकारी के मुताबिक संक्रमण की पुष्टि के बाद कोश्यारी (80) को रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है|
एक और जहां महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल मची हुई है वहीं दूसरी ओर राज्यपाल कार्यालय से बयान जारी कर कहा गया है कि अभी तक यह तय नहीं है कि किसी राज्यपाल को अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा या नहीं|