
देहरादून। राज्य में अब बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए काफी अच्छी खबर सामने आई है। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड में फेल होने वाले छात्रों को अब अंक सुधारने का मौका दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालयी शिक्षा बोर्ड रामनगर ने अंक सुधार परीक्षा का खाका शिक्षा निदेशालय को सौंप दिया है। उत्तराखंड बोर्ड के बच्चे अब बैक पेपर दे पाएंगे और यह नियम हाई स्कूल में 2 विषयों तथा इंटरमीडिएट में केवल एक विषय हेतु लागू होगा| अगले शैक्षिक सत्र से इस व्यवस्था को लागू करने की संभावना जताई जा रही है। इस व्यवस्था के अनुसार यदि छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका मिले तो वह अधिक मेहनत करके अपने अंको में सुधार कर सकते हैं।

