समाजवादी पार्टी के संरक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज सोमवार सुबह निधन हो गया| वह 82 वर्ष के थे| आज उन्होंने सुबह 8:15 बजे अंतिम सांस ली| वह 22 अगस्त से मेदांता में भर्ती थे| वही 2 अक्टूबर से लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम यानी वेंटिलेटर पर थे|
समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपने पिता के देहांत की पुष्टि की है|
‘मेरे आदरणीय पिताजी और सबके नेता जी नहीं रहे’ – अखिलेश यादव