बड़ी खबर -: बागेश्वर जिले के मुख्य कृषि अधिकारी के आवास पर फायरिंग

बागेश्वर| जिले के मुख्य कृषि अधिकारी एसएस वर्मा के आवास पर शनिवार की रात कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी|


जानकारी के अनुसार गोली खिड़की की जाली तोड़कर चौखट से टकराई| घटना के वक्त मुख्य कृषि अधिकारी दूसरे कमरे में थे| जिस कारण उनकी जान बच गई| फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
तहरीर देते हुए मुख्य कृषि अधिकारी ने कहा कि शनिवार रात करीब 10:30 बजे किसी ने उनके किराए के आवास का दरवाजा खटखटाया| वह भीतर के कमरे में बिस्तर पर थे जिस कारण उन्होंने दरवाजा नहीं खोला| कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी| फिर कुछ और देर बाद एक गोली चली जो जाली पार कर चौखट से टकराई|
रविवार की सुबह कोतवाल k.S. नेगी के नेतृत्व में पुलिस ने जांच की| जांच के दौरान पुलिस को खोखा बरामद हुआ| गोली तमंचे से चलाई जाने की आशंका है| फायरिंग के बाद कृषि अधिकारी दहशत में है|