
ऋषिकेश (डोईवाला)| दीपावली की देर रात हरिद्वार रोड स्थित एक कबाड़ स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो गया| मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को किसी तरह बुझाया|
भानियावाला हरिद्वार रोड पर आमिर का कबाड़ी का स्टोर है| दिवाली की रात यहां आग लगी थी| प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि अतिशाबाजी के कारण स्टोर में आग लगी| स्टोर में रखे गत्ते में आग लगने से सारा माल जल गया| मौके पर सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी| फायर ब्रिगेड के वाहनों ने आग पर काबू पा लिया|
मिली जानकारी के अनुसार स्टोर के ऊपर से हाईटेंशन की बड़ी लाइनें जा रही थी| ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना देकर उनमें करंट बंद कराया गया| देर रात आगजनी पर काबू पा लिया गया| कोई जनहानि नहीं हुई|

