बड़ी खबर-: हॉकी विश्वकप जीतने पर भारतीय टीम का हर खिलाड़ी बनेगा करोड़पति, सीएम पटनायक ने की घोषणा

48 साल बाद एक बार फिर अगर भारत हॉकी विश्वकप जीता तो टीम के प्रत्येक सदस्य का करोड़पति बनना तय है|


देश के सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक द्वारा किया गया| इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि टीम के विजेता बनने पर टीम के हर सदस्य को ओडिशा सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए दिया जाएगा|
बताते चलें कि 1975 में अब तक भारत सिर्फ एक बार हॉकी का विश्व चैंपियन बना है| भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम के बाद राउरकेला स्टेडियम राज्य में अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए दूसरा स्थल है| राउरकेला में टीमें खेल गांव में ठहराई जाएंगी| भारतीय टीम यहाँ प्रवेश कर चुकी है| अब 13 जनवरी से राउरकेला और भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप शुरू हो रहा है| अगर भारत इस बार हॉकी विश्वकप जीता तो ओडिशा सरकार टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक करोड़ रुपये देगी|

Recent Posts