बड़ी खबर – कुमाऊं में यहां महसूस हुए भूकंप के झटके

राज्य में भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं| बीते रात 12 बजकर 39 मिनट पर कुमाऊं के सीमांत जिला पिथौरागढ़ में भूकंप का झटका महसूस हुआ|


जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.1 मैग्रीट्यूट थी| इसका केंद्र भारत-नेपाल सीमा था| भूकंप के झटके से जिले में कोई नुकसान की सूचना अभी तक नहीं मिली है|