बड़ी खबर:-भारत में आदिवासी समुदाय की बेटी संभालेगी राष्ट्रपति का पदभार…… द्रौपदी मुर्मू बनी राष्ट्रपति

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज कर ली है। आज दिनांक 21 जुलाई 2022 को बृहस्पतिवार के दिन राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के तीसरे दौर के बाद द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले और यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले हैं जिसके बाद राष्ट्रपति चुनाव में आदिवासी समुदाय की बेटी द्रौपदी मुर्मू ने जीत दर्ज कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी उन्होंने कहा है कि भारत ने आज इतिहास लिखा है और आजादी के अमृत महोत्सव पर पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से में पैदा हुई आदिवासी समुदाय की बेटी राष्ट्रपति पद का भार ग्रहण करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को उनके आवास पर जाकर बधाई दी।