बड़ी खबर -: सीआइएसएफ जवानों ने टैक्सी चालक को पीटा विरोध में वाहनों का संचालन बंद

देहरादून| जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों ने एक टैक्सी चालक को बुरी तरह से पीट दिया| जिसके कारण विरोध में टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया|
स्थानी टैक्सी चालकों ने इसका विरोध दर्ज कराया तो कुछ और सीआईएसएफ जवानों ने आकर टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालक को बुरी तरह पीटा| परिसर में हुए इस पिटाई से टैक्सी यूनियन से जुड़े वाहन चालक इसके विरोध में उतर आए और कुछ ही देर में सैकड़ों की संख्या में वाहन चालक एकत्रित हो गए|


एक तरफ कार्रवाई से नाराज टैक्सी चालकों ने मारपीट की घटना के विरोध में एयरपोर्ट में टैक्सी संचालन बंद कर दिया| जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा| वहीं घटना के बाद सीआईएसएफ के अधिकारी व स्थानीय पुलिस आक्रोशित वाहन चालकों को समझाने में लगी हुई है|