बड़ी खबर -: कारोबारी भुवन गुंज्याल की सड़क हादसे में मौत, सीएम ने जताया शोक

पिथौरागढ़| प्रमुख होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल कि शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई| देर रात गुंज्याल पिथौरागढ़ शहर से चंडाक स्थित अपने होटल के लिए निकले थे| लेकिन वहां नहीं पहुंचे|


आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों को वरदानी मंदिर के करीब 50 मीटर पहले झरने के निकट एक कार खाई में गिरी नजर आई| जिसकी सूचना लोगों ने थाना पुलिस को दी| सूचना प्राप्त होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा|
कारोबारी गुंजियाल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है| सीएम ने उनके परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी|