
देहरादून। आज होने वाली भाजपा विधानमंडल दल की बैठक के निमित्त केंद्रीय रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी बतौर पर्यवेक्षक देहरादून पहुंच चुके हैं| वह कुछ ही देर में भाजपा की विधानमंडल दल की बैठक में हिस्सा लेंगे इसके बाद उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के नाम का औपचारिक ऐलान हो जाएगा|
आपको बता दें उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद को लेकर पुष्कर सिंह धामी, अनिल बलूनी, धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह रावत, तीरथ सिंह रावत, रितु खंडूरी, महंत दिलीप रावत के नाम लगातार चर्चा में हैं, हालांकि कुछ ही देर के बाद नामों से पर्दा हट जाएगा।
