बड़ी खबर -: भाजपा विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा

देहरादून| लंबे समय के बाद आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए कैलाश गहतोड़ी ने अपने विधायक सीट से इस्तीफा दे दिया है| मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी किस सीट से उपचुनाव लड़ेंगे आखिरकार इस पर सस्पेंस खत्म हो गया है| कैलाश गहतोड़ी काफी पहले ही मुख्यमंत्री धामी के लिए सीट छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं| चंपावत विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष रितु भूषण खंडूरी को विधानसभा की सदस्यता से अपना त्यागपत्र सौंप दिया है| संगठन के स्तर पर विचार-विमर्श के बाद बुधवार को इस विषय पर निर्णय हुआ था| गहतोड़ी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशल को सीट खाली करने का प्रस्ताव सौंपा था|
आज सुबह चंपावत विधानसभा सीट से भाजपा विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष के यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा| जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर कर लिया है| इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास, का कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, संगठन महामंत्री अजय कुमार, विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल मौजूद रहे|