
उत्तराखंड। भाजपा विधायक महेंद्र भट के एक बयान ने प्रदेश भर में सियासी गर्मी बढ़ा दी है दरअसल महेंद्र भट्ट ने कहा है कि उनके संपर्क में कई निर्दलीय एवं कांग्रेसी उम्मीदवार हैं जिनसे समय आने पर चर्चा वार्ता की जाएगी इतना ही नहीं महेंद्र भट्ट ने कहा कि हर हाल में उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।
महेंद्र भट्ट का यह बयान ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस अपने विधायकों को टूटने से बचाने के लिए राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में भेजने की तैयारी में जुटी हुई हैं।

