बड़ी खबर -: पूर्ति विभाग की जांच में हुआ बड़ा खुलासा, अपात्रता की श्रेणी में आने वाले राशन कार्डधारकों को दी यह चेतावनी

अल्मोड़ा| मिल रही जानकारी के अनुसार जिले में 3660 अपात्र लोग गरीबों के हितों का राशन खा गए| पूर्ति विभाग की जांच में यह खुलासा हुआ है|


अब जाकर विभाग अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करने में जुट गया है| विभाग ने ऐसे राशन कार्ड जमा न करने वालों पर केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी है|
बताते चलें कि जिले में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के 68,734 और अंत्योदय के 13,132 राशन कार्डधारक है| जब विभाग ने जांच की तो पता चला कि इसमें से 3,660 लोग ऐसे हैं जो पात्र न होने के बावजूद भी सालों से सरकारी राशन ले रहे हैं| विभाग ने ऐसे राशन कार्ड निरस्त किए हैं|
विभाग का मानना है कि ऐसे कई अपात्र हैं जो राशन ले रहे हैं, इनकी खोजबीन की जा रही है| विभाग ने अपात्रता की श्रेणी में आए कार्डधारकों के खिलाफ कार्ड सरेंडर न करने पर केस करने की चेतावनी दी है|