
नई दिल्ली। देश में पहले ही कई चीजें काफी महंगी हो चुकी है जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि फल- सब्जियां, दूध, सिलेंडर सबके दाम बढ़ चुके हैं और ऐसे में अब दिवाली से पहले आम आदमी को महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। दरअसल इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा पीएनजी के दामों में ₹3 की बढ़ोतरी करने का निर्णय ले लिया गया है और इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा पीएनजी की कीमतों में की गई बढ़ोतरी से लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। क्योंकि आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है और अब एक बार फिर दिवाली से पहले पीएनजी के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है।
बता दें कि पीएनजी की नई कीमतें आज दिनांक 8 अक्टूबर 2022 को शनिवार के दिन से लागू होंगी। पीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब दिल्ली में उपभोक्ता को 53.59 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर के हिसाब से पीएनजी के दाम चुकाने होंगे। इसके अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली में सीएनजी की कीमत 56.97 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर पहुंच गई हैं। बता दें कि सीएनजी की कीमतों में भी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड द्वारा बीते शुक्रवार को बढ़ोतरी की गई है तथा नए दाम आज से लागू कर दिए जाएंगे।

