
हिजाब विवाद का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है आए दिन नए-नए मोड़ आते जा रहे हैं इसी बीच कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई| इस मामले को हिजाब विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है| लेकिन पुलिस सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है| पूरे इलाके में घटना के बाद तनाव बढ़ गया है जानकारी के मुताबिक यह घटना रविवार रात करीब 9:00 बजे की है| 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता की पहचान हर्षा के रूप में हुई है| पुलिस ने कहा कि हर्ष ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ एक पोस्ट लिखी थी| उन्होंने भगवा शॉल का समर्थन किया था| हत्या के बाद तनाव बढ़ने के कारण शिवमोगा में धारा 144 लागू कर दी गई है वहीं स्कूल और कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है| इस बीच कर्नाटक के गृहमंत्री ने मृतक बजरंग दल कार्यकर्ता के परिजनों से मुलाकात भी की है| कई कार्यकर्ता हत्या के बाद अस्पताल पहुंच गए और घटना का विरोध जताने लगे| आज फिर हिजाब विवाद को लेकर कर्नाटक हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है| इसी बीच कांग्रेस नेता मुकर्रम खान का वीडियो जो तेजी से वायरल हो रहा है| इस वीडियो में वह यह कहते नजर आ रहे हैं कि हिजाब का विरोध करने वालों को टुकड़ों में काट दिया जाएगा| जिसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है|
