
आज सुबह अल्मोड़ा कारखाना बाजार स्थित एक मशहूर जलेबी की दुकान पर धमाके के साथ सिलेंडर फट गया|
मिल रही जानकारी के अनुसार, वहां काम कर रहा कारीगर सिलिंडर फटने से झुलस गया| जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया| जहां उसका उपचार चल रहा है|
आज सुबह कारखाना बाजार स्थित मशहूर केशव हलवाई की दुकान में कढ़ाई में दूध उबल रहा था| तभी अचानक सिलिंडर फट गया| जिससे एक कारीगर झुलस गया| हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है|
कहा जा रहा है कि सिलिंडर में गैस कम थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था|
