![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
कोलकाता| ममता सरकार में हुए बहुचर्चित एसएससी शिक्षक भर्ती घोटाले में भारी भ्रष्टाचार के सुबूत मिलते जा रहे हैं| ईडी ने मामले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा व मौजूदा संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के एक अन्य फ्लैट पर छापा मारकर 30 करोड़ से ज्यादा बरामद किए हैं| यहां मिली नगद राशि को ईडी की टीम को 20 संदूको में भरकर ट्रक में ले जाना पड़ा| मिली जानकारी के अनुसार अर्पिता के ठिकानों से अब तक कुल 53.22 करोड रुपए नगद मिले हैं| ईडी ने अर्पिता के उत्तरी 24 परगना जिले के बेलघरिया में स्थित फ्लैट पर बुधवार को छापा मारा था यहां इतनी नकदी मिली है कि मशीनें लगाने के बाद भी नोटों की गिनती का काम अभी तक जारी है| चटर्जी के साथ ही अर्पिता भी ईडी की हिरासत में है| इसके अलावा अर्पिता के ठिकाने से करीब दो करोड़ का सोना भी बरामद हुआ है| भारी मात्रा में मिली नगदी को 20 संदूको में भरा गया ईडी की टीम को इसे ले जाने के लिए ट्रक बुलाना पड़ा|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)