बड़ी खबर :- अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी अंकित के पिता पर नौकर ने लगाया दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य पर उनके ही एक नौकर ने कुकर्म की कोशिश करने का आरोप लगाया है| विनोद आर्य अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य के पिता है|


नौकर ने कुकर्म की कोशिश के साथ ही उसके एक्सीडेंट कराने का भी आरोप लगाया है| संबंधित धाराओं में ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है|
बताते चले कि विनोद आर्य के एक नौकर ने ज्वालापुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई| जिसमें उसने आरोप लगाया कि विनोद आर्य रात को उसे बुलाकर मालिश और पैर दबाने के लिए कहते थे| इस दौरान वह अश्लील हरकतें भी करते थे| कुछ दिन पूर्व रात को तकरीबन 10:30 बजे विनोद आर्य ने बुलाया और मालिश के दौरान कुकर्म करने की कोशिश की| जिससे वह डर गया और सहारनपुर जिले के एक गांव में अपने घर चला गया| कुछ दिनों बाद एक दिन जब वह मोटरसाइकिल से घर का सामान लेने निकला तो बाजार में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी| इससे उसका सिर फट गया और हाथ टूट गया| जिसके बाद उसने थाना फतेहपुर में तहरीर देते हुए विनोद आर्य पर जान से मारने की नियत से एक्सीडेंट कराने का शक जताया| जब मामले पर कार्रवाई नहीं हुई तो उसने न्यायालय की भी शरण ली| न्यायालय ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए थे|
मामले में विनोद आर्य का कहना है कि उन्हें उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की कोई जानकारी नहीं है| यह पूछने पर कि उनके नौकर ने उन पर कुकर्म करने और मारपीट करने का मुकदमा दर्ज कराया है, वह बोले 67 वर्ष के हैं और क्या ऐसा करने की स्थिति में हैं| उनका आरोप है कि नौकर उन्हें ब्लैकमेल कर रहा है|
मामले में एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि नौकर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| पूरे मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं|