
देश में एक बार फिर कोविड-19 के मामलों में लगातार वृद्धि देखने को मिल रही है| हर रोज 5 से 6 हजार लोग संक्रमित मिल रहे हैं| साथ ही मौत का आंकड़ा भी बढ़ गया है| इसको देखते हुए राज्य सरकारों की तरफ से सख्ती का ऐलान होने लगा है|
इसी हफ्ते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रमुख सचिवों के साथ बैठक करके राज्यों को अलर्ट रहने को कहा| साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने 10 और 11 अप्रैल को देशभर के अस्पतालों में तैयारियों का जायजा करने को लेकर 10 और 11 अप्रैल को मॉड ड्रिल कराने का भी ऐलान किया है| बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा, केरल और पुडुचेरी ने मास्क अनिवार्य कर दिया है|
हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है| आम लोगों से सरकार ने अपील की है कि वह कोविड-19 के रोकथाम के लिए जरूरी नियमों का पालन करें|
केरल सरकार ने गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों के लिए भी मास्क अनिवार्य कर दिया है| अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं|
वहीं, पुडुचेरी ने भी सख्ती शुरू कर दी है| प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है|
उत्तराखंड में भी कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं| ऐसे में सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है|
