
उत्तराखंड। यह कांग्रेस पार्टी ने चुनाव से ठीक पहले एक बड़ी नियुक्ति की है कांग्रेस ने महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के खाली चल रहे पद को पौड़ी गढ़वाल की ज्योति रौतेला को सौंप दिया है।
दरअसल नैनीताल की पूर्व विधायक सरिता की बगावत और उनके कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो जाने के बाद से महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था जिसके बाद कांग्रेस ने अब इस पद की जिम्मेदारी पौड़ी गढ़वाल की ज्योति रौतेला को सौंपी है ज्योति वर्तमान में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव भी है। वह 2012 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है।
इसके अलावा कांग्रेस पार्टी ने अल्का पाल, भागीरथी बिष्ट, एवं आशा डोबरियाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
