बड़ी खबर -: पत्नी को जलाकर हत्या के बाद समुद्र में बहाई राख

महाराष्ट्र में शिवसेना नेता सुकांत सावंत को अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मार देने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है| उस पर आरोप है कि, उसने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसकी अस्थियों को समुद्र में बहा दिया|


मिली जानकारी के मुताबिक, सुकांत के अलावा उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है| इन तीनों पर हत्या, सुबूत मिटाने और अपराधिक साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था| तीनों आरोपियों को 19 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है|
पारिवारिक कलह के चलते शिवसेना नेता ने पत्नी की हत्या की| गणेश चतुर्दशी के दिन तीनों आरोपियों ने महिला के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी|
हत्या के बाद सुकांत ने अपनी पत्नी के गुमशुदा होने की रिपोर्ट खुद ही पुलिस में दर्ज कराई थी| जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सबूतों के आधार पर सुकांत सावंत को हिरासत में लिया था| अब पुलिस की पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है|