
गैस लीक होने की खबर सामने आ रही है| पंजाब के लुधियाना में दर्दनाक हादसे में 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 लोग अब भी बेसुध हालत में है| इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई| मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने इलाके को सील कर दिया| किसी को घटनास्थल पर नहीं जाने दिया गया है|
मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने भी मोर्चा संभाल रखा है| पूरा इलाका सील कर दिया गया है| बचाव टीमें हर घर की जांच कर रही है|
कहा जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है|
जानकारी के मुताबिक, किराए की दुकान में गैस का रिसाव हुआ है| गैस लीक होने से इलाके में हाहाकार मच गया है| पुलिस ने आसपास 300 मीटर के इलाके को खाली करा दिया है| गैस रिसाव बंद करने का काम किया जा रहा है| फिलहाल गैस कैसी थी?, इसका पता नहीं चला है|
आशंका के तौर पर कहा जा रहा है कि अमोनिया गैस ही लीक हुई है| जहां से गैस लीक हुई उस दुकान का संचालक बेसुत है, साथ ही दुकान के पास एक क्लीनिक शॉप है, जहां परिवार भी बेसुध है| जिसमें से कई लोगों की मौत हो गई है| इनके शरीर नीले पड़ गए हैं| मरने वालों में 5 महिलाएं, छह पुरुष और 10 एवं 13 साल के दो बच्चे शामिल है|
सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके इस हादसे पर दुख जताया है| उन्होंने ट्वीट किया है कि लुधियाना के ग्यासपुर इलाके में गैस रिसाव की घटना बेहद दुखद है| पुलिस, सरकार और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद है| हर संभव मदद की जा रही है|
