बड़ी खबर- कुरकुरे और नूडल्स की फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 10 की मौत, पढ़ें पूरी खबर

बिहार। आज दिनांक 26 दिसंबर 2021 को रविवार के दिन बिहार के मुजफ्फरनगर में एक बहुत बड़ी दुर्घटना हो गई है। यहां पर बेला औद्योगिक क्षेत्र में बॉयलर फट गया जिस कारण 10 से भी ज्यादा लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। दुर्घटना स्थल पर मौजूद डीएम और पुलिस प्रशासन ने बताया है कि मरने वालों की संख्या अभी और बढ़ सकती है क्योंकि फैक्ट्री के अंदर कितने लोग काम कर रहे थे अभी तक इस बात की कोई जानकारी नहीं है।

बॉयलर फटने की आवाज इतनी तेज थी कि आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि 5 किलोमीटर दूर तक बॉयलर फटने की आवाज आई। दुर्घटना के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंची है तथा ट्रैक्टर की मदद से फैक्ट्री के गेट को बंद कर दिया गया है।फैक्ट्री में हुए इस दुर्घटना से अगल- बगल की फैक्ट्रियां भी प्रभावित हुई हैं नूडल्स कुरकुरे फैक्ट्री की बगल में स्थित आटा फैक्ट्री को भी इस धमाके से नुकसान पहुंचा है। लेकिन अभी तक जिन लोगों ने हादसे में जान गवाई है उनकी कोई पहचान नहीं हो पाई है फैक्ट्री के अंदर कार्यरत कर्मचारियों के परिजन उनकी तलाश कर रहे हैं तथा प्रशासन और वहां पर मौजूद लोगों का कहना है कि अभी आगे की जांच पड़ताल जारी है।

Recent Posts