यशपाल की बगावत के बाद बड़ा फैसला :- अनुसूचित जाति आयोग में 3 सदस्यों की नियुक्ति,

आगामी विधानसभा चुनाव में कुछ ही वक्त शेष रह चुका है| इसी बीच सरकार ने 3 लोगो को दायित्व सौंपा है| अनुसूचित जाति आयोग में 3 सदस्यों के रूप में मोहन महर, श्यामल कुमार और राजेंद्र प्रसाद टम्टा शामिल किए गए हैं| सरकार के इस फैसले को भाजपा छोड़कर कांग्रेस में गए कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से जोड़कर देखा जा रहा है|


सचिव अमित नेगी द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए, जिसमें कहा गया कि चुने गए व्यक्तियों को उनके कर्तव्य, दायित्व, अधिकारों और सेवा अवधि के बारे में संबंधी प्रशासकीय विभाग समाज कल्याण की तरफ से अलग से आदेश जारी किए गए हैं|

इससे पहले समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के पास थी| जो कुछ समय पूर्व ही भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए| समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पास ही है|

अनुसूचित जाति आयोग में कुमाऊं मंडल व गढ़वाल मंडल दोनों को सदस्यों के पदों की नियुक्ति में साथ में की कोशिश की गई है| इसी कारण इसको पूरे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य से जोड़कर देखा जा रहा है|