केंद्रीय कैबिनेट में बड़ा बदलाव – कानून मंत्री पद से हटाए गए रिजिजू, इन्हें मिली कमान

किरेन रिजिजू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानून मंत्री के पद से हटा दिया है| उच्चतर न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति की कॉलेजियम प्रणाली के मुखर आलोचक रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्री बनाया गया है|


बता दें संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल कानून राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभारी) बनाए गए हैं| किरेन रिजिजू को हटाने के कुछ घंटे बाद ही कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल का भी विभाग बदल दिया गया और उन्हें स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्यमंत्री बनाया गया है|
यह पहला मौका है जब कानून मंत्री कैबिनेट स्तर का नहीं है| राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने पीएम की सलाह पर दोनों बदलाव पर मुहर लगाई|
बता दें इस बड़े बदलाव को रिजिजू के न्यायपालिका से जारी टकराव से जोड़कर देखा जा रहा है|