सीबीएसई के पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव, इन अध्यायों को हटाया गया

नई दिल्ली| केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 11 और 12 की इतिहास एवं राजनीति विज्ञान पाठ्यक्रम से गुटनिरपेक्ष आंदोलन, शीत युद्ध के दौर, अफ्रीकी एशियाई क्षेत्रों में इस्लामी साम्राज्य के उदय, मुगल दरबारों के इतिहास और औद्योगिक क्रांति से संबंधित अध्याय हटा दिए हैं| इसी तरह कक्षा 10 के पाठ्यक्रम में खाद्य सुरक्षा से संबंधित अध्याय से कृषि पर वैश्वीकरण का प्रभाव विषय को हटा दिया गया है| इसके साथ ही धर्म संप्रदायिकता और राजनीतिक संप्रदायिकता धर्मनिरपेक्ष राज्य खंड से फैज अहमद फैज की दो उर्दू कविताओं के अनुवादित अंश को भी इस साल बाहर कर दिया गया है| सीबीएसई ने पाठ्यक्रम सामग्री से लोकतंत्र और विविधता संबंधी अध्याय भी हटा दिया है|