मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, इस संगठन से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक

नई दिल्ली| केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए खालिस्तानी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से जुड़े सभी ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं| सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सिख फॉर जस्टिस से जुड़े एप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है| मंत्रालय द्वारा पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है| बताते चलें कि आईबी मंत्रालय का यह कहना है कि विदेशी आधारित पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट का सिख फॉर जस्टिस के साथ घनिष्ठ संबंध है| खुफिया इनपुट के आधार पर सरकार को यह पता चला कि यह चैनल पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए ऑनलाइन मीडिया का उपयोग करने का प्रयास कर रहा है| इसी कारण मंत्रालय ने आईआईटी नियमों के तहत आपातकाल शक्तियों का इस्तेमाल करके 18 फरवरी को पंजाब पॉलिटिक्स टीवी के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म को ब्लॉक करने का फैसला लिया था|