उड़ीसा में रेल दुर्घटना को लेकर अल्मोड़ा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने व्यक्त किया शोक

अल्मोड़ा। उड़ीसा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रार्थना की तथा होटल शैलेष सांसद कार्यलय में आज दो मिनट का मौन रखा गया ,आज होने वाले समस्त कार्यक्रम जिसमें भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नागरिक सम्मेलन व सम्मान तथा जन संवाद कार्यक्रम, एवं जिला स्तरीय प्रेस , सोशल मीडिया तथा विधानसभा अल्मोड़ा की सभी पदाधिकारियों की बैठकों को भी स्थगित कर दिया गया, वही आज महा जनसंपर्क अभियान के प्रदेश प्रभारी अश्वनी त्यागी व सांसद अजय टम्टा व केबिनेट मंत्री रेखा आर्या को केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने के अवसर पर प्रेस वार्ता करनी थी,जिसमें सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को प्रेस के माध्यम से जन- जन तक पहुंचाने के लिये प्रेस वार्ता होनी थी जिसे स्थगित कर दिया गया और सभी कार्यकर्ताओं ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। इसमें जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि इस दुखद के समय मे पूरी भाजपा पीड़ितो के साथ है व समस्त कार्यकर्ताओं ने मृत आत्माओ की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दुख व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश व जिला स्तर के पदाधिकारियो ने भागीदारी की। प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ,रघुनाथ सिहं चौहान,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल,लता बोरा,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी,जिला महामंत्री धर्मेन्द्र बिष्ट, ललित मोहन डोसाद,प्रकाश भटृ,रवि रौतेला,महेश नयाल,रणजीत सिहं भंडारी ,मिडिया प्रमुख राजेन्द्र बिष्ट ,जिला सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी,ललित लटवाल ,बीना नयाल ,मीना भैसोडा,किरन पंत , पूनम पालीवाल , महेश बिष्ट,नगर अध्यक्ष अमित शाह मोनू,नगर महामंत्री मनोज जोशी, अर्जुन बिष्ट ,तारा जीना, रेखा आर्या ,अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाअध्यक्ष राजा खान ,विरेन्दर कुमार,राजन चन्द्र जोशी,अजय वर्मा , गोपाला जीना,विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रो गोपाल सिंह नयाल ,कुंदन ,आशीष गुरुरानी, मुकुल कुमार,प्रताप कनवाल व महिला मोर्चा की पदाधिकारी जिलाध्यक्ष लीला बोरा,विनीत बिष्ट,देवेन्द्र सत्यपाल , गिरीश खोलिया, भुवन वर्मा , त्रिलोक रावत ,ललित मेहता , तुषारकान्त साह, पीयुष कुमार,रमेश लाल , धरमवीर आर्य, नमन गुरुरानी,पूरन चन्द्र रावत , उस्मान वक्स , भुवन भाष्कर राठौर ,आनन्द कनवाल ,जगत कनवाल ,हरीश कनवाल,पूरन पालीवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।