
अल्मोड़ा| साइबर अपराध के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे हैं| साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं| इसी बीच चौखुटिया के एक व्यापारी के बैंक खाते से साइबर ठगों ने सवा लाख उड़ा लिए|
व्यापारी जगदीश चंद्र ममगाई ने पुलिस को तहरीर दी| उन्होंने कहा कि 22 नवंबर को उनके मोबाइल में आए एक लिंक को क्लिक करने पर उनके बैंक खाते से पहली बार 99,900 और दूसरी बार में 24,900 रुपया निकल गए|
उन्होंने बताया कि उनकी सूचना पर बैंक ने खाता लॉक कर दिया था| उन्होंने पुलिस और बैंक प्रशासन से निकाली गई रकम वापस दिलवाने की गुहार लगाई है|
चौखुटिया थाने के एमओ दिनेश नाथ महंत के अनुसार, रिपोर्ट सर्विलांस सेल को भेजी गई है| मामले की जांच चल रही है|
