मानसून से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग के साथ बैठक कर अधिकारियों को दिए यह निर्देश

उत्तराखंड राज्य आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील राज्य हैं तथा इस बार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मानसून आने से पहले ही आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरी तैयारी कर ली गई है। तथा इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश देते हुए कहा कि आपदा की दृष्टि से संवेदनशील स्थानों पर वैकल्पिक मार्गो की व्यवस्था तथा सड़क के क्षतिग्रस्त होने पर आवागमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। तथा आपदा के दौरान संचार व्यवस्थाएं सबसे अधिक बाधित ना हो इसके लिए भी योजना बनाई जानी चाहिए। तथा मैदानी इलाकों में नालों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए और शहरी क्षेत्रों में वर्षा के दौरान जलभराव ना हो इसकी भी व्यवस्था की जानी चाहिए। तथा संवेदनशील क्षेत्रों की जनता की जल्द ही पुनर्वास की व्यवस्था भी करवाई जानी चाहिए। और आपदा प्रभावित लोगों को जल्द ही आंध्र प्रबंधन एक्ट के तहत मुआवजे की धनराशि भी मिले। तथा आपदा के दौरान जो भी सराहनीय कार्य करेगा उसे सम्मानित भी किया जाएगा। और उन्होंने यह भी कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में लोगों को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाए। आपदा के दौरान पेयजल तथा विद्युत की आपूर्ति में कोई बाधा ना आए इसकी व्यवस्था जल्द ही बनाई जानी चाहिए।तथा जिला अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मानसून के शुरू होने से पहले ही आपदा कंट्रोल रूम पूर्ण रूप से सक्रिय हो जाए। तथा आपदा में जान और माल की हानी कम हो इसके लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें। तथा उन्होंने यह भी कहा कि मौसम विभाग से मिले पूर्व अनुमान से काफी मात्रा में जान माल के नुकसान को रोका जा सकता है।