सावधान – अब गूगल (Google) पर गलती से भी ना करें ये 5 चीजें सर्च, चुकानी पड़ सकती है भारी कीमत

गूगल ने अपने यूजर्स को स्वतंत्र रूप से कुछ भी सर्च करने की सहूलियत दी है| लेकिन गूगल सिक्योरिटी को लेकर वह काफी सतर्क है| कंपनी समय-समय पर अपनी पॉलिसी अपडेट करती रहती है| ऐसे में यूजर्स को नए साल 2022 में भूलकर भी गूगल पर इन 5 चीजों को सर्च नहीं करना चाहिए| अगर किया तो भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है|


आइए जानते हैं कि गूगल पर किन पांच चीजों को हमें सर्च नहीं करना है-


(1) चाइल्ड पोर्न – चाइल्ड पोर्न को लेकर भारत सरकार काफी सख्त है| इसके बावजूद अगर आप गूगल पर चाइल्ड पोर्न सर्च करते हैं तो जेल जाना पड़ सकता है, क्योंकि यह काम गैरकानूनी है|


(2) ऑनलाइन ट्रोलिंग -: किसी भी छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार पीड़ित के नाम और उसकी फोटो को शेयर करना गैरकानूनी है| सुप्रीम कोर्ट की तरफ से किसी भी छेड़छाड़ या दुर्व्यवहार पीड़ित के नाम और फोटो को उजागर करना गैरकानूनी करार दिया गया है| अगर ऐसे में आप ऑनलाइन ट्रेनिंग करते हैं तो आप पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी|


(3) फिल्म पायरेसी-: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर किसी भी फिल्म को रिलीज से पहले ही पायरेसी फिल्म को डाउनलोड करना अपराध है| प्रधानमंत्री मोदी सरकार ने यूनियन कैबिनेट ने सिनेमैटोग्राफी एक्ट 1952 में संशोधन मंजूर कर लिया है| कैबिनेट के नए फैसले मैं फिल्म पायरेसी को अब एक गंभीर अपराध माना जाएगा| अगर किसी ने ऐसा किया तो कम से कम 3 साल की सजा और ₹10000 जुर्माना देना होगा| इस कानून के दायरे में वह लोग भी आते हैं जो सिनेमाघरों में फिल्म की रिकॉर्डिंग करते हैं या ऐसी रिकॉर्डिंग का कारोबार करते हैं|


(4) गर्भपात कैसे करें-: गलती से भी गूगल पर गर्भपात करने के तरीके सर्च ना करें बिना डॉक्टर की इजाजत के गर्भपात करना गैरकानूनी है|

(5) प्राइवेट फोटो और वीडियो -: गूगल हो या फिर कोई अन्य प्लेटफार्म में बिना इजाजत के निजी फोटो या वीडियो को शेयर करना अपराध है| ऐसे में व्यक्ति के लिए सजा का प्रावधान है| साइबर क्राइम की धारा के तहत निजी फोटो और वीडियो शेयर करने पर जेल जाना पड़ेगा|
तो आप सब गलती से भी इन पांच बातों को गूगल पर सर्च ना करें|