
IND vs WI -: पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट गवांकर 317 रन बनाए| स्मृति मंधाना ने 119 गेंदों पर 123 रन और उपकप्तान हरमनप्रीत कौर ने 107 गेंदों पर 109 रन की बेहतरीन पारी खेली है| इसके जवाब में विंडीज की टीम 162 रन ही बना पाई चीज के साथ टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है भारत ने वेस्टइंडीज को 155 रन से हरा दिया है| भारतीय टीम अब 16 मार्च को इंग्लैंड से भिड़ेगी|
भारतीय टीम की यह इस टूर्नामेंट की दूसरी जीत है इससे पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 107 रन से हराया था हालांकि न्यूजीलैंड की टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा था| वही विंडीज को यह टूर्नामेंट में मिली पहली हार है इससे पहले विंडीज टीम दो मैच जीत चुकी है इस जीत के साथ भारतीय टीम तीन मैचों में 4 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए वहीं मेघना सिंह को 2 विकेट मिला वही झूलन गोस्वामी राजेश्वरी गायकवाड और पूजा वस्त्रा कर को एक-एक विकेट मिला झूलन महिला वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुकी है| उन्होंने 40 विकेट लिए इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की पूर्व गेंदबाज लिन फुल्सटन को पीछे छोड़ दिया|

