![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
नई दिल्ली| फ्लेक्स ईंधन, बिजली और हाइड्रोजन सहित स्वच्छ ऊर्जा से चलने वाले वाहन खरीदने वालों को कम ब्याज दरों पर बैंक को कर्जा देना चाहिए|
एक कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनका सपना था कि डीजल और पेट्रोल पर चलने वाले वाहन अगले 4 से 5 वर्षों में समाप्त हो जाए| बैंकों को पिछले 5 वर्षों में विभिन्न मापदंडों के प्रदर्शन के आधार पर उद्योगों की रेटिंग करनी चाहिए| इस पैमाने पर खरे उतरने वालों को 24 घंटे में कर्जा देना चाहिए| उन्होंने कहा कि गैर वातानुकूल इलेक्ट्रिक बस के संचालन की लागत 39 रुपए प्रति किलोमीटर है| जबकि एसी इलेक्ट्रॉनिक बस के लिए यह 41 रुपए प्रति किलोमीटर है|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)