Bank Holiday : अगर आपको है बैंक से जुड़ा कोई काम तो जल्द निपटा लें, 11 दिनों में आठ दिन बैंक रहेंगे बंद…

अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है तो आपके लिए काम की खबर है। अगले कई दिन बैंक बंद रहने वाले है। अगर ऐसे में आपने अपना काम नहीं किया तो काम लंबे समय के लिए लटक सकता है।


बताया जा रहा है कि अक्टूबर महीने के खत्म होने में अब महज 11 दिनों (21-31 अक्टूबर) का समय बचा है, लेकिन इन 11 दिन में लाइन से एक के बाद एक त्योहार या अवकाश होने की वजह से कई दिन बैंक बंद रह सकते है।


मिली जानकारी के अनुसार, 21 अक्टूबर दुर्गा पूजा (महा सप्तमी) अगरतला, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता
23 अक्टूबर दशहरा/शस्त्र पूजा/दुर्गा पूजा/ विजयादशमी अगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, हैदराबाद, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम


24 अक्टूबर दशहरा/दशहरा (विजयादशम)/दुर्गा पूजा हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर, पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे|
25 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक,
26 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक, जम्मू, श्रीनगर
27 अक्टूबर दुर्गा पूजा गंगटोक 28 अक्टूबर चौथा शनिवार देश भर में बैंक हॉलीडे
28 अक्टूबर लक्ष्मी पूजा कोलकाता
29 अक्टूबर रविवार देश भर में बैंक हॉलीडे
31 अक्टूबर सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन अहमदाबाद
में बैंको में अवकाश रहेगा|