Bank Holiday -: जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखे लिस्ट

देश में समय-समय पर कई तरह की छुट्टियां रहती है| अलग-अलग विभागों और क्षेत्रों के हिसाब से भी छुट्टियां होती है| जिसके कारण कई बार कई तरह के काम रुक जाते हैं| लेकिन त्योहारों की वजह से या अन्य कारणों की वजह से कई बाहर लंबी छुट्टियां भी पड़ जाती हैं| जैसे बैंक की छुट्टियां| जुलाई महीने में बैंक में 14 दिन अवकाश रहेगा| हालांकि अलग अलग राज्य के हिसाब से यह छुट्टियां अलग-अलग दिन है| इसलिए जरूरी है कि अगर आपका बैंक का कोई जरूरी काम है तो आप इसे जल्दी कर ले ताकि आपको दिक्कत ना हो|
1 जुलाई को रथ यात्रा के कारण भुवनेश्वर और इंफाल में बैंक बंद रहेंगे|
वही 3 जुलाई को साप्ताहिक अवकाश रविवार के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी|
7 जुलाई को खर्ची पूजा के कारण अगरतला में भी आप बैंक का काम नहीं कर पाएंगे क्योंकि इस दिन छुट्टी रहेगी|
9 जुलाई को महीने की दूसरे शनिवार और ईद-उल- अधा (बकरीद) के कारण बैंक बंद रहेंगे|
जबकि 10 जुलाई को रविवार के कारण पूरे देश में और 11 जुलाई को ईद-उल-अजा के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी|
13 जुलाई को भानु जयंती के कारण गंगटोक में, 14 जुलाई को बेन डिएनखलाम के कारण शिलांग, 16 जुलाई को हरेले के कारण देहरादून में और 17 जुलाई को रविवार होने की वजह से पूरे प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे|
23 जुलाई को बैंकों में महीने के चौथे शनिवार और 24 जुलाई को रविवार की छुट्टी रहेगी|
26 जुलाई को केर पूजा के कारण अगरतला में और 31 जुलाई को रविवार की छुट्टी के कारण पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे|