
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में ट्रकों की हड़ताल के कारण लोगों को एवं बाजार में व्यापारियों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। बता दे कि ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल का असर लगातार बाजार में देखा जा रहा है बाजार में सब्जी आनी बंद हो गई थी और शादी विवाह की डिमांड भी थोक विक्रेता पूरी नहीं कर पा रहे थे।
स्थानीय सब्जियां भी महंगी हो गई वही ईट, सरिया और अन्य सामान भी महंगा होने लगा। इससे आम आदमी की परेशानियां भी बढ़ती जा रही थी। बता दें कि यही हालत बीते गुरुवार तक रहे। हालांकि हड़ताल खत्म होने के बाद क्षेत्र के लोगों को धीरे-धीरे राहत मिल रही है। ट्रक एसोसिएशन ने 5 और 6 दिसंबर को हड़ताल का ऐलान किया था लेकिन गुरुवार को भी इसका असर देखने को मिला और जिले में कोई भी माल वाहक नहीं आया जिससे सब्जी विक्रेता काफी परेशान रहे। मगर हड़ताल खत्म होने के बाद धीरे-धीरे व्यापार पटरी पर लौट रहा है। 3 दिन लगातार सब्जी ना आने के कारण लोग परेशान रहे और शादी के सीजन में सब्जी ना आने के कारण परेशानियां और भी अधिक बढ़ गई। हालांकि अब धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं।
