
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में बीते रविवार को कपकोट तहसील के भद्रतुंगा से लौट रहे एक वाहन पर चीड़ का पेड़ और पत्थर गिर गए इस दौरान चालक समेत चार सवार लोग बालबाल बचे। इस दुर्घटना के दौरान चालक को हल्की चोट आई है तथा उसे अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद उसकी मरहम पट्टी की गई। चिकित्सकों के अनुसार अब वह खतरे से बाहर है तथा बाकी के लोग सुरक्षित हैं। बीते रविवार को बोलेरो संख्या यूके- 02 ए-97 36 के ऊपर चीड़ का पेड़ गिर गया और इस दौरान चालक दीपक दानू , रेखा, दीपक और सूरज भद्रतुंगा से श्रीराम महोत्सव में भागीदारी कर वापस आ रहे थे तभी वाहन असंतुलित हो गया और उस पर पेड़ गिर गया व चालक की सूझबूझ से किसी तरह वाहन खाई में जाने से बच गया जिससे वाहन में सवार चारों लोगों की जान बच गई।

