बागेश्वर:- आज10 दिसम्बर को नुमाईश मैदान बागेश्वर से तहसील परिसर तक निकाली जाएगी जनाक्रोश रैली

बागेश्वर । बंगलादेश में कट्टरपंथियों द्वारा अल्पसंख्यकों (हिन्दू,बौद्ध,ईसाई,सिक्ख) पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध बागेश्वर नुमाईश मैदान से तहसील परिसर तक एक रैली निकाली जायेगी। इस रैली में लोगों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की गई है, बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार को लेकर यह रैली निकाली जानी है। बागेश्वर के अलावा अल्मोड़ा में भी जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध आवाज उठाई जाएगी।