
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर में आज उपचुनाव का परिणाम जारी किया जाएगा। बता दे कि उपचुनाव संपन्न हो चुके हैं और राजनीतिक दलों का इंतजार भी आज खत्म हो जाएगा। उप चुनाव मतदान के बाद विभिन्न बूथों पर भाजपा और कांग्रेस हाई कमान की नजर है। इस बीच ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है तथा मशीनों को थ्री लेयर सुरक्षा के बीच में रखा गया है।
अनुसूचित जाति आरक्षित विधानसभा चुनाव कराने गए सभी 188 पोलिंग पार्टियों चुनाव कराने के बाद वापस लौट चुकी है। बता दें कि बीते बुधवार को प्रेषक राजेश कुमार ,जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पॉल ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम मशीनों को थ्री लेयर सुरक्षा में रखा है और स्ट्रांग रूम के आसपास कड़ी सुरक्षा रखी गई है। ईवीएम और वीवी पैड को डबल लॉक रूम में रखा गया है। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है यहां पक्षी भी पर नहीं मार सकता और अर्द्ध सैनिक बल तथा पुलिस के जवान यहां पर 24 घंटे ड्यूटी कर रहे हैं और जवानों को किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।