
बागेश्वर । उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार मा0 जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर नरेन्द्र दत्त के मार्गदर्शन पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर, जयेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बैसानी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विधिक जागरूकता शिविर में अधोहस्ताक्षरी के द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को संविधान के मूल अधिकार एवं मूल कर्तव्य, साईबर क्राईम, इण्टरनेट एवं सोशिअल मीडिया फ्राॅड्स/स्कैम एवं नशे एवं ड्रग्स से होने वाले दुष्प्रभावों, विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987, नालसा हेल्पलाइन नम्बर-15100, मानस(मादक पदार्थ निषेध आसूचना केन्द्र) हेल्पलाइन नम्बर-1933, बाल विवाह, निःशुल्क कानूनी सहायता, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता एवं बच्चों के कानूनी अधिकार से सम्बन्धित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गयी । इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।
विधिक जागरुकता शिविर में प्रधानाचार्य एवं पी0एल0वी0 रतन दानू सहित विद्यालय परिवार के अनेकों शिक्षक मौजूद थे।

