बागेश्वर:- जंगलों के बीच स्थित है जिले के अनेक विद्यालय……. अभिभावको ने अटके हुए बोल्डरो को हटाने की करी मांग

उत्तराखंड राज्य में मानसून के दौरान पहाड़ियों में अटके बोल्डरो को हटाने की मांग की जा रही है। बता दे कि पहाड़ में अधिकतर विद्यालय जंगलों के बीच में है और यहां आपद का खतरा हमेशा बना रहता है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लखनी बगीचा के ऊपर बोल्डर पहाड़ पर अटके हुए हैं और उनके गिरने का भय बना हुआ है जिससे अभिभावक काफी चिंतित हैं और उन्होंने शीघ्र ही पत्थर हटाने की मांग की है। गरुड़ विकासखंड में यह प्राथमिक विद्यालय स्थित है। विद्यालय के पास की पहाड़ी पर बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं और अगर यह नीचे की तरफ लुढ़कते हैं तो विद्यालय परिसर को काफी भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है इस दौरान बच्चों के अभिभावक ही नहीं बल्कि शिक्षक भी भयभीत है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल इस मामले में संज्ञान लेने और पत्थरों को हटाने की मांग करी हैं और जिलाधिकारी द्वारा शिक्षाधिकारी को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।