बागेश्वर:- मौत से पहले वीडियो बनाकर डाला स्टेटस…… वाहन में लटका मिला युवक का शव….. जानिए पूरा मामला

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर युवक का शव वाहन में लटका हुआ मिला है और मौत से पहले युवक ने वीडियो बनाकर घटना के लिए गांव के दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

बता दे कि बागेश्वर में बीते शनिवार की रात को तहसील क्षेत्र के भैरूचौबट्टा में युवक की हत्या कर उसका शव उसी के वाहन में लटकाने का मामला सामने आया है और मौत से पहले युवक ने वीडियो बनाकर गांव के दो लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। बीते शनिवार की रात 8:25 में मैक्स वाहन संख्या 02 टीए 1524 में भेरूचौबट्टा निवासी मनोज कुमार उम्र 32 वर्ष का शव रस्सी के सहारे लटका मिला था घटना के बाद ग्राम प्रधान नवीन चंद्र और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तथा मृतक के पैर जमीन से टिके हुए थे। घटना की जानकारी राजस्व उप निरीक्षक जगदीश सिंह परिहार को दी गई उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया इसके बाद आज रविवार को मृतक का पोस्टमार्टम किया गया है और मृतक ने मौत से पहले वीडियो बनाकर व्हाट्सएप में स्टेटस डाला है तथा गांव के ही नवीन और नीरज का नाम लेते हुए उन्हें मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है और अब परिजन तथा गांव के अन्य लोग आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए हैं।