बागेश्वर:- इस दिन से आयोजित होगा कत्यूर महोत्सव…… मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे उद्घाटन

उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में जल्द ही कत्यूर महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। बता दें कि आगामी 20 से 22 दिसंबर तक यह महोत्सव आयोजित होगा और जिलाधिकारी ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण भी कर लिया है।

उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं इस महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जा सकता है। सारी व्यवस्थाएं प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए होंगे। बुधवार को जिलाधिकारी अनुराधा पॉल गरुड़ पहुंची और उन्होंने महोत्सव को भव्य व दिव्य बनाने की बात कही। महोत्सव भकुनखोला मैदान पर आयोजित होगा और इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के करने की संभावना है। महोत्सव में विभागीय स्टॉल, रंगारंग कार्यक्रम ,झांकियां, बैजनाथ मंदिर में दीपदान और लेजर शो भी होगा। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस महोत्सव का उद्घाटन कर सकते हैं।