
बागेश्वर । उत्तराखंड राज्य में मानसून के दस्तक देने के बाद लगातार बारिश हो रही है और देहरादून समेत 6 जिलों में आगामी 4 तारीख तक रेड अलर्ट जारी किया गया है जिसे देखते हुए बागेश्वर में 3 जुलाई को भी अवकाश घोषित कर दिया गया है।
मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा ज़ारी चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने कल दिनांक 3 जुलाई बुधवार को जनपद बागेश्वर क्षैत्रान्तर्गत समस्त शासकीय,अर्द्धशासकीय एवं नीजी विद्यालयों में (कक्षा 1से कक्षा 12 तक) आंगनवाड़ी केन्द्रों के लिए अवकाश घोषित किया हैं ।

