
उत्तराखंड राज्य के बागेश्वर जिले में एक बार फिर से गुलदार ने दहशत मचाई हुई है। बता दें कि लाहूर घाटी में गुलदार ने एक ग्रामीण की 13 बकरियों को अपना शिकार बना लिया और प्रभावित को मुआवजा देने की मांग पर ग्रामीण अड़े हुए हैं। लाहूर घाटी में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। लामचूला निवासी भवान राम पुत्र खीम राम बकरी पालन कर अपनी आजीविका चलाते हैं और जंगल में उनकी बकरियां बीते दिन शुक्रवार को चरने के लिए गई थी तभी घात लगाए गुलदार ने उन पर हमला कर दिया और 13 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से भवान राम की आजीविका छिन गई है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट भी पैदा हो चुका है। बता दे कि क्षेत्र में काफी लंबे समय से गुलदार ने आतंक मचा रखा है और अब ग्रामीणों ने भवान राम के लिए मुआवजे की मांग की है।

