बागेश्वर:- गरुड़ में भव्य शोभा यात्रा के साथ राम मंदिर में स्थापित की गणपति की प्रतिमा

गरुड़ ( बागेश्वर ) मंगल मूर्ति संगठन के नेतृत्व में आयोजित गणेश महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा पूरे नगर मे भ्रमण कर राम मंदिर गरुड़ में पूर्ण विधि विधान मंत्रोचरण के बीच गणपति की प्रतिमा स्थापित की गयी।


महिलाओ ने पारम्परिक परिधान में कलश यात्रा में भारी संख्या में शामिल होकर अपने को पुण्य का भागीदार बनाया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरिया मंगल मूर्ति मोरिया से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया l प्रथम पूज्य गणपति महाराज की मूर्ति के दर्शन को श्रद्धांलुओं व व्यापारियों की भारी भीड़ मौजूद रहीं l महिलाओं ने बप्पा मूर्ति स्थापना के पश्चात भजन कीर्तन का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर मंगल मूर्ति संगठन के घनश्याम जोशी ने श्रद्धांलुओं से रोजाना शाम को भजन संध्या का आयोजन करने के साथ ही भंडारे का रोजाना आयोजन किए जाने की बात कही lइस मौके पर शोभा यात्रा में प्रकाश तिवाड़ी, हिमांशु तिवाड़ी, विपिन तिवाड़ी, गिरीश पांडे, प्रकाश जोशी, सुंदर भाकुनी, अंकित जोशी, कान्हा जोशी, मोहन जोशी, महेश ठाकुर, नन्दन सिंह अल्मिया ,भास्कर बृजवासी, गणेश पाण्डे, विनोद पाण्डे, महेश पाण्डे, विनोद भट्ट, दयाल गिरी, भगवत राणा, कैलाश जोशी, प्रयाग दत्त जोशी, सुंदर बरौलिया , हीरा मिश्रा, देवेन्द्र गोस्वामी आदि भक्त गण भारी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply