
बागेश्वर। जिला अस्पताल में पूरे 8 महीने के बाद आंखों के ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं। बता दे कि अभी तक लोगों को मोतियाबिंद का ऑपरेशन करने के लिए बाहर के जिलों की ओर जाना पड़ता था मगर ऑपरेशन थिएटर बनने के बाद अब जिले में यह सुविधा उपलब्ध हो गई है।
ओटी ठप होने से विभाग के लिए अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत मिले लक्ष्य को पूरा करना भी चुनौती बन गया और ऐसे में विभाग इस लक्ष्य को पूरा करने में काफी पीछे छूट गया। अंधता निवारण कार्यक्रम के तहत वर्ष 2033- 24 में 500 मरीजो के मोतियाबिंद का ऑपरेशन का लक्ष्य मिला था और जून से पूर्व जिला अस्पताल में 17 मरीजो के आंखों के ऑपरेशन हो चुके थे। जून के दूसरे सप्ताह से जिला अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद ऑपरेशन संभव नहीं हो पा रहे थे आंखों की जांच तो हो रही थी लेकिन ओटी न बनने के कारण ऑपरेशन करना नामुमकिन था मगर अब ऑपरेशन थिएटर बनने के बाद मरीजो को राहत मिली है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एसपी त्रिपाठी के अनुसार ओटी का काम पूरा होने के बाद फरवरी में आंखों के ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं और 15 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन भी हो चुके हैं।

